खेल

Ind vs Afg T20 WC 2021 Live Update: केएल राहुल के रूप में भारत को लगा दूसरा झटका

Bharti sahu
3 Nov 2021 3:44 PM GMT
Ind vs Afg T20 WC 2021 Live Update: केएल राहुल के रूप में भारत को लगा दूसरा झटका
x
आइसीसी टी20 विश्व कप के 33 वें मुकाबले में भारत की सामना अबु धाबी में अफगानिस्तान की टीम के साथ हो रहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Indi vs Afg T20 WC 2021 Live Update: आइसीसी टी20 विश्व कप के 33 वें मुकाबले में भारत की सामना अबु धाबी में अफगानिस्तान की टीम के साथ हो रहा है। अफगानी कप्तान मोहम्मद नबी ने टास जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। आज के इस मुकाबले में भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। जबकि अफगानिस्तान की टीम में भी बदलाव किया गया है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 17 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए थे।

भारत की बल्लेबाजी, रोहित - राहुल के पचास रन पूरे
टास हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत की। पावरप्ले में दोनों बल्लेबाजों ने बिना किसी नुकसान के टीम के स्कोर को 53 रन तक पहुंचाया। 10 ओवर में दोनों ओपनर ने टीम के स्कोर को 85 रन तक पहुंचाया। रोहित ने 37 गेंद पर 7 चौका और 1 छक्के जमाते हुए पचास रन पूरे किए। राहुल ने 35 गेंद पर 4 चौके और 2 छ्क्के लगाते हुए अर्धशतक जमाया।
रोहित शर्मा 47 गेंद पर 8 चौके और 3 छक्के लगाकर 74 रन की पारी खेलकर आउट हुए। कप्तान मोहम्मद नबी ने करीम की गेंद पर उनका कैच लपका। इसके ठीक बाद गुलबदीन नैब ने राहुल को बोल्ड कर भारत को दूसरा झटका दिया। 48 गेंद पर 6 चौके और 2 छ्क्के की मदद से वह 69 रन की पारी खेल कर आउट हुए।


Next Story