खेल
अभिषेक और वरुण की जगह रिंकू और कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में शामिल करें: सुनील गावस्कर
jantaserishta.com
8 March 2026 9:34 AM IST

x
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय है। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने अभिषेक शर्मा को फाइनल की प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की सलाह दी है।
सुनील गावस्कर ने कहा, "अभिषेक अपनी गलतियों से सीखते नजर नहीं आ रहे हैं। गेंदबाज लगातार एक ही क्षेत्र में गेंद डालकर उन्हें फंसा रहे हैं, लेकिन वह अपनी रणनीति में बदलाव नहीं कर पा रहे। उनके मुताबिक फाइनल जैसे बड़े मैच में टीम को स्थिरता और भरोसेमंद विकल्प चुनना चाहिए।"
गावस्कर ने कहा है कि टीम को संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत के लिए ईशान किशन को भेजना चाहिए और अभिषेक को टीम से बाहर कर उनकी जगह रिंकू सिंह को लाना चाहिए। रिंकू जैसे खिलाड़ी बड़े मैचों में दबाव झेलने की क्षमता रखते हैं।
इसके अलावा गावस्कर ने वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की सलाह दी है। गावस्कर के मुताबिक नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बड़ी बाउंड्री और सपाट पिच पर कुलदीप की स्पिन काफी प्रभावी साबित हो सकती है।
ग्रुप स्टेज में अच्छी गेंदबाजी करने वाले वरुण ने सुपर-8 और सेमीफाइनल में निराशाजनक गेंदबाजी की है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वरुण ने 4 ओवर में 64 रन लुटा दिए थे। अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। शुरुआती तीन मैचों में खाता खोलने में असफल रहे अभिषेक टूर्नामेंट के 7 मैचों में 12.71 की औसत से केवल 89 रन बना पाए हैं। इस दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने अपना एकमात्र अर्धशतक लगाया था और 30 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली थी।
देखना होगा कि फाइनल में भारतीय टीम सेमीफाइनल वाली प्लेइंग इलेवन के साथ ही खेलेगी या फिर बदलाव के साथ उतरेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





