खेल

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, महली बियर्डमैन का डेब्यू

jantaserishta.com
13 Nov 2026 9:41 AM IST
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, महली बियर्डमैन का डेब्यू
x
पर्थ: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मार्श ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हां, हालात अच्छे लग रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि इस पिच में कोई खास बदलाव आएगा। हमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद है, उम्मीद है कि हम गेंदबाजी से अच्छी शुरुआत करेंगे और शुरुआत में ही दबाव बनाएंगे।" महली बियर्डमैन के डेब्यू को लेकर मार्श ने कहा, "यह उनके लिए बहुत रोमांचक होगा। एक युवा वेस्ट ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के तौर पर डेब्यू करने के लिए शायद दुनिया में इससे बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। यह एक शानदार स्टेडियम है और मुझे उम्मीद है कि आज काफी दर्शक आएंगे।"
सीरीज के महत्व पर बात करते हुए मार्श ने कहा, "देखिए, यह हमारे और हमारी सभी टीमों के लिए गर्मियों की शुरुआत है। यह एक रोमांचक समय है। तीन मैचों की सीरीज है। पहला मैच हमेशा बहुत महत्वपूर्ण होता है। पिछले कुछ महीनों में हमने काफी कुछ सीखा है कि हम किस तरह का खेल खेलना चाहते हैं। हमारी टीम काफी युवा और अनुभवहीन है, लेकिन इसमें बहुत ऊर्जा है और हम इस सीरीज के लिए उत्साहित हैं।"
टॉस गंवाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "हम निराश नहीं हैं। अगर हम टॉस जीतते तो गेंदबाजी चुनते, लेकिन देखिए, खेल के दोनों पहलुओं (बल्लेबाजी और गेंदबाजी) को कभी न कभी तो आजमाना ही पड़ता है, इसलिए हम इसके लिए तैयार हैं। हां, हमारा पिछला डेढ़ हफ्ता बहुत अच्छा रहा है। हमें वाका में ट्रेनिंग करने और वहां एक प्रैक्टिस मैच खेलने का मौका मिला। हमारी ट्रेनिंग बहुत अच्छी रही है, व्हाइट बॉल क्रिकेट में हमें अक्सर ऐसा मौका नहीं मिलता, इसलिए एक साथ समय बिताना अच्छा रहा। हम चार तेज गेंदबाजों और लियाम डॉसन के साथ उतर रहे हैं।"
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), कूपर कोनोली, मैट रेनशॉ, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, जैक एडवर्ड्स, जेवियर बार्टलेट, एडम जम्पा, स्पेंसर जॉनसन और महली बियर्डमैन।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन और जोफ्रा आर्चर।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story