
x
SPORT स्पोर्ट्स: कजाकिस्तान के शिमकंद में आयोजत एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप की सभी ओलंपिक इवेंटों की स्पर्द्धा 27 अगस्त को समाप्त हुई। चीनी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर ओलंपिक इवेंटों में कुल 8 स्वर्ण, 7 रजत और 1 कांस्य पदक जीता। पिस्टल इवेंट्स में चीनी टीम ने कुल 5 स्वर्ण और 1 रजत पदक प्राप्त किए। हु खाई ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में 241.6 अंक से इस एशियाई चैंपियनशिप का पहला स्वर्ण पदक जीता।
पांच राइफल इवेंटों में चीनी टीम ने पांच रजत पदक जीते। उल्लेखनीय बात है कि ओलंपिक चैंपियन शंग लीहाओ समेत अनेक चोटी स्तरीय चीनी खिलाड़ी स्पर्द्धा में नहीं उतरे। स्किट इवेंटों में चीनी टीम ने 3 स्वर्ण,1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता। च्यांग यीटिंग ने महिला स्कीट शूटिंग में स्वर्ण पदक पाया और स्वयं के बनाए गए विश्व युवा रिकॉर्ड की बराबरी की।
Tagsएशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिपकजाकिस्तानचीनी टीमस्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदकपिस्टल इवेंटराइफल इवेंटस्किट शूटिंगहु खाईच्यांग यीटिंगशिमकंदजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





