खेल

IPL 2022 में 25 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में मिलेगी एंट्री

Ritisha Jaiswal
30 Jan 2022 9:18 AM GMT
IPL 2022 में 25 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में मिलेगी एंट्री
x
IPL 2022 को लेकर फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। देश में कोरोना के मामले में हो रही लगातार कमी के बाद आईपीएल 2022 के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति मिल सकती है

IPL 2022 को लेकर फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। देश में कोरोना के मामले में हो रही लगातार कमी के बाद आईपीएल 2022 के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति मिल सकती है। बीसीसीआई ने पहले ही इस बात के संकेत दिए हैं कि लीग के 15वें सीजन के मैचों का आयोजन महाराष्ट्र में किया जाएगा। महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति में सुधार को देखते हुए आईपीएल मैचों के दौरान 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री दी जा सकती है। महाराष्ट्र के 3 स्टेडियमों- वानखेड़े, ब्रेबोर्न और नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम को आईपीएल 2022 के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। अगर जरूरत पड़ी तो पुणे को भी एक वेन्यू के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

द टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से कहा, 'महाराष्ट्र और पुणे में कोरोना के केस कम हो रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में है। ऐसे में जबकि इस समय पॉजिटिव केसों की संख्या ज्यादा नहीं है तो राज्य सरकार इस साल होने वाले आईपीएल मैचों के दौरान 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री करने की अनुमति दे सकती है।' सूत्रों ने यह बात बीसीसीआई अधिकारियों की महाराष्ट्र में राहत एवं पुर्नवास मुख्य सचिव असीम गुप्ता के साथ हुई मुलाकात के बाद कही।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिसंबर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच खेला गया था, जहां 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री करने की अनुमति दी गई थी। बोर्ड ने कहा है कि लीग के 15वें सीजन के मैचों का आयोजन महाराष्ट्र में जबकि प्लेऑफ के मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कराने पर वो विचार कर रहा है। आईपीएल 2022 की शुरुआत मार्च के अंत तक होने की उम्मीद है। हालांकि बीसीसीआई ने अभी इसकी आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की है।


Next Story