खेल
अहमदाबाद में संजू सैमसन ने जीता नन्हें फैंस का दिल, उपहार में दिए अपने ग्लव्स
jantaserishta.com
20 Dec 2025 10:10 AM IST

x
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में लौटने का लंबा इंतजार शुक्रवार को समाप्त हो गया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 में सैमसन को मौका मिला। सैमसन ने बतौर ओपनर शानदार पारी खेली और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाकर बड़े स्कोर की नींव रखी। इसका परिणाम भारत को जीत के रूप में मिला। मैच के बाद सैमसन ने नन्हें फैंस का दिल भी जीता।
संजू सैमसन बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी लोकप्रियता बच्चों में भी है। अहमदाबाद के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले के बाद सैमसन ने अपने ग्लव्स दो छोटे बच्चों को दे दिए। बच्चे सैमसन से उपहार पाकर बेहद खुश नजर आ रहे थे। सैमसन द्वारा बच्चों को ग्लव्स दिए जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सैमसन की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 22 गेंदों पर 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 37 रन की पारी खेली। लंबे समय बाद प्लेइंग इलेवन में लौटे संजू बेहतर लय में नजर आए। मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने तिलक वर्मा के 73, हार्दिक पांड्या के 63, सैमसन के 37, और अभिषेक शर्मा के 34 रन की बदौलत 8 विकेट पर 231 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बना सकी और मैच 30 रन से हार गई। क्विंटन डि कॉक ने सर्वाधिक 65 रन बनाए थे। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि वरुण चक्रवर्ती सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। 5 टी20 मैचों की सीरीज भारत ने 3-1 से जीती। लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा टी20 कोहरे की वजह से रद्द हो गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





