खेल

आईएफएल 2025-26: 1-1 से ड्रॉ रहा राजस्थान यूनाइटेड और डायमंड हार्बर के बीच हुआ मुकाबला

jantaserishta.com
27 March 2026 8:26 AM IST
आईएफएल 2025-26: 1-1 से ड्रॉ रहा राजस्थान यूनाइटेड और डायमंड हार्बर के बीच हुआ मुकाबला
x
जयपुर: स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2025-26 में गुरुवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में राजस्थान यूनाइटेड एफसी और डायमंड हार्बर एफसी के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। रोमांच से भरे मुकाबले में दोनों टीमों ने अंत तक जोर लगाया, लेकिन आखिर में एक-एक प्वाइंट से ही संतोष करना पड़ा।
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक रुख अपनाया। शुरुआती मिनटों में राजस्थान यूनाइटेड के जोनाथन फर्नांडीस ने बॉक्स के बाहर से शॉट लगाया, जो लक्ष्य से चूक गया। वहीं, डायमंड हार्बर के जॉबी जस्टिन ने शानदार क्रॉस दिया, लेकिन लुका माजसेन हेडर को गोल में तब्दील नहीं कर सके। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच मिडफील्ड की जंग देखने को मिली, जिससे कम मौके बने और हाफ टाइम तक कोई गोल नहीं हो सका।
दूसरे हाफ में राजस्थान यूनाइटेड ने तेज शुरुआत की और 50वें मिनट में पेनल्टी हासिल की। रोबिलाल मंडी को बॉक्स के अंदर गिराए जाने पर रेफरी ने स्पॉट-किक दी। जोनाथन फर्नांडीस ने बिना गलती किए गेंद को गोल पोस्ट में डालकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भी राजस्थान ने दबाव बनाए रखा, लेकिन अभिषेक आंबेकर और नाओबा मेतेई के शॉट क्रॉसबार से टकराकर बाहर चले गए।
डायमंड हार्बर ने भी जवाबी हमला जारी रखा। संडे अफोलाबी एक मौके पर बराबरी के बेहद करीब पहुंचे, लेकिन डिफेंडर पी.पी. शफील ने शानदार बचाव करते हुए गेंद को गोललाइन से हटा दिया। मैच के अंतिम मिनटों में मेहमान टीम ने दबाव बढ़ाया और इसका फायदा 82वें मिनट में मिला। एंटोनियो मोयानो के सटीक पास पर आर. रामदीनथारा ने बेहतरीन फिनिश करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया।
बराबरी के बाद डायमंड हार्बर ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। ह्यूगो डियाज का शॉट क्रॉसबार से टकरा गया, जबकि स्टॉपेज टाइम में मोयानो का प्रयास भी डिफेंडर ने ब्लॉक कर दिया। दूसरी ओर, राजस्थान यूनाइटेड के विलियम पॉलियनखुम भी हेडर से गोल करने में नाकाम रहे। इस ड्रॉ के बाद डायमंड हार्बर 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है, जबकि राजस्थान यूनाइटेड पांच मैचों में आठ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story