लाइफ स्टाइल

कॉन्टेक्ट लैंस का करते हो इस्तेमाल, तो आपकी ये एक गलती आंखों को पहुंचा सकता है नुकसान

Ritisha Jaiswal
31 Dec 2020 4:58 PM IST
कॉन्टेक्ट लैंस का करते हो इस्तेमाल, तो आपकी ये एक गलती आंखों को पहुंचा सकता है नुकसान
x
चेहरे की खूबसूरती लोगों के लिए इतनी ज्यादा मायने रखती है कि उन्हें नज़र का चश्मा लगाना तक गवारा नहीं होता

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | चेहरे की खूबसूरती लोगों के लिए इतनी ज्यादा मायने रखती है कि उन्हें नज़र का चश्मा लगाना तक गवारा नहीं होता। चश्मा चेहरे की खूबसूरती कम करता है इसलिए लोग आंखों में कॉन्टेक्ट लेंस लगाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन आप जानते हैं कि कॉन्टेक्ट लेंस लगाना आसान काम है लेकिन उसकी देखभाल करना मुश्किल है। खासकर जब आप मेकअप करती है तो आपको खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है। क्योंकि आपकी एक लापरवाही या गलती आंखों को बेहद नुकसान पहुंचा सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि कॉन्टेक्ट लेंस पहनने वालों को मेकअप लगाते समय किन बातों को ध्यान रखनी चाहिए।

कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करती हैं तो आंखों को हाथ लगाने से पहले हाथों को साबुन से वॉश करें। हाथ वॉश करने के बाद टिशू पेपर से पोछें। ध्यान रहें हाथ पोछने के लिए तौलिये का इस्तेमाल नहीं करें, वरना आंखों को नुकसान पहुंचा सकता हैं।लेंस को निकालने और लगाने से पहले उसे सल्यूशन से साफ करें और उन्हें सल्यूशन में ही रखें। उससे बाहर कहीं रखने से लेंस लगाने लायक नहीं रह जाता है।
आप आसानी से लेंस के साथ आई मेकअप कर सकती हैं। मेकअप करने से पहले ही कॉन्टेक्ट लेंस पहन लें। मेकअप के बाद लेंस का इस्तेमाल करने से आंखो में गंदगी चली जाती हैं और आंखों में जलन हो सकती है।
कॉन्टेक्ट लेंस पहनने के बाद आईलाइनर लगाना हो तो बस आंखों की वॉटर लाइन पर ही लगाएं। इससे आंखें खूबसूरत दिखेंगी।
लेंस के बाद आई मेकअप करते समय ध्यान दें कि आप पाउडर बेस्ड आईशेडो बिल्कुल भी नहीं लगाएं। हमेशा क्रीम बेस्ड आईशैडो को इस्तेमाल करें।
कॉन्टेक्ट लेंस लगाने वाली महिलाएं बिल्डिंग मस्कारे से परहेज करें। इसे लगाने से ये आंखों में गिर सकता है और जलन पैदा कर सकता है।नॉर्मल मस्कारा लगाती है तो हल्के हाथों से ऊपर की साइड की पलकों में ही लगाएं। ज्यादा जोर लगाकर मस्कारा न लगाएं आर्टिफिशयल लैशेज का इस्तेमाल भी कॉन्टेक्ट लेंस लगाने वाले महिलाओं को नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये आपके लेंस को नुकसान पहुंचा सकती है।मेकअप रिमूव करने के बाद ही लैंस को उतारे, नहीं तो आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।


Next Story