खेल

ICC World Cup: भारत में नहीं होगा T-20 2021 विश्वकप का आयोजन...17 अक्टूबर से UAE में खेला जाएगा टूर्नामेंट

jantaserishta.com
26 Jun 2021 7:11 AM IST
ICC World Cup: भारत में नहीं होगा T-20 2021 विश्वकप का आयोजन...17 अक्टूबर से UAE में खेला जाएगा टूर्नामेंट
x

फाइल फोटो 

बड़ी खबर

आईसीसी टी-20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से यूएई में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी और इसका फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट का आयोजन पहले भारत में प्रस्तावित था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से आईसीसी ने इसका वेन्यू बदल दिया है. वैसे तो इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में होगा, लेकिन इसकी मेजबानी भारत को मिल सकती है.

आईपीएल के बाद शुरू होगा टूर्नामेंट
पिछले दिनों कोरोना की दूसरी लहर के कारण भारत में चल रहे आईपीएल को बीच में ही रोकना पड़ा था. आईपीएल के बचे हुए मुकाबले भी सितंबर से यूएई में खेले जाएंगे. यानी आईपीएल के फाइनल मुकाबले के कुछ दिनों बाद ही आईसीसी का यह टूर्नामेंट यूएई में शुरू हो जाएगा. ऐसे में आने वाले कुछ महीने क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी बेहतरीन होने वाले हैं.
बीसीसीआई आईसीसी को देगा जानकारी
रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई जल्द ही आधिकारिक तौर पर टी-20 वर्ल्ड कप को यूएई शिफ्ट करने के बारे में आईसीसी को बताएगा. हालांकि वर्ल्ड कप को यूएई में आयोजित कराने के लिए पूरी प्लानिंग की जा चुकी है. जल्द ही इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान किया जा सकता है.
वर्ल्ड कप के लिए तैयार टीम इंडिया
हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मिली हार के बाद टीम इंडिया की निगाहें टी-20 विश्व कप में जीत दर्ज करने पर होंगी. पिछले कई सालों से भारत आईसीसी के बड़े खिताब नहीं जीत पाया है, ऐसे में उसकी कोशिश होगी कि टी-20 विश्वकप को जीतकर इस सूखे को खत्म किया जाए. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपना दमखम दिखाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story