ICC Test Rankings: टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 टीम बन गई है। भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से हरा दिया। आज घोषित हुई टेस्ट टीम रैंकिंग के अपडेट होते ही टीम इंडिया ने इसमें भी नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली है। रोहित (Rohit) दुनिया के पहले कप्तान बने, जिनके नेतृत्व में टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनी।
फिलहाल हार्दिक पांड्या टी20 टीम के कप्तान हैं जबकि रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान हैं। भारतीय टीम पहले ही वनडे और टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 111 रेटिंग अंकों के साथ पहले से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। हाल ही में उसने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को उसी के घर में हराया। इंग्लैंड 106 अंकों के साथ तीसरे, न्यूजीलैंड 100 अंकों के साथ चौथे और दक्षिण अफ्रीका 85 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। 2023 में भारतीय टीम अब तक एक भी सीरीज नहीं हारी है। सबसे पहले श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज जीती।
फिर न्यूजीलैंड से सीरीज जीती। साथ ही हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ पहला टेस्ट मैच भी तीन दिन में खत्म हो गया। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 19 फरवरी से दिल्ली में होगा। भारतीय टीम पहले ही वनडे और टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर है।
अश्विन ने टेस्ट गेंदबाजी में दूसरा स्थान हासिल किया
नागपुर टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा (Ravichandran Ashwin and Ravindra Jadeja) की कमाल की स्पिन जोड़ी मैच में हावी रही। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के इस टेस्ट मैच में कुल 15 विकेट लिए। अश्विन 846 रेटिंग अंकों के साथ आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में चौथे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।





