खेल

भारतीय टीम पर आईसीसी ने लगाया 20 प्रतिशत जुर्माना

Ritisha Jaiswal
24 July 2022 9:55 PM IST
भारतीय टीम पर आईसीसी ने लगाया 20 प्रतिशत  जुर्माना
x
भारतीय क्रिकेट टीम पर वेस्टइंडीज (India vs West Indies ODI) के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है

भारतीय क्रिकेट टीम पर वेस्टइंडीज (India vs West Indies ODI) के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशतजुर्माना लगाया गया है. मैच रैफरी रिची रिचर्डसन ने पाया कि शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अगुआई वाली भारतीय टीम (Indian Cricket Team) ने निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका जिसके बाद उन्होंने यह जुर्माना लगाया. भारत ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज (IND vs WI) को तीन रन से हराया है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बयान में कहा, ''खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आईसीसी आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति से जुड़े नियम 2.22 के तहत खिलाड़ियों पर उनकी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है.'' धवन ने इस अपराध को और प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया है जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. मैदानी अंपायरों जोएल विल्सन और लेस्ली रीफर, तीसरे अंपायर ग्रेगरी ब्रेथवेट और चौथे अंपायर नाइजेल डुगुइड ने ये आरोप लगाए


Next Story