खेल

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, लिए ये फैसला

Harrison
4 March 2025 2:23 PM IST
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, लिए ये फैसला
x
Dubai दुबई। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मंगलवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप चरण के आखिरी मैच को जीतने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम एकादश में दो बदलाव करते हुए मैथ्यू शॉर्ट के स्थान पर कूपर कोनोली और स्पेंसर जॉनसन के स्थान पर तनवीर संघा को टीम में शामिल किया है।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स केरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, तनवीर सांघा
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
Next Story