
x
DEMO PIC
रोम (आईएएनएस)| 2022-2023 सीजन के एसी मिलान के अंतिम मैच के बाद ज्लाटन इब्राहिमोविच, जिन्हें इब्रा के नाम से भी जाना जाता है, ने फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। अक्टूबर में 42 साल के होने वाले इब्राहिमोविच ने मिलान को छोड़ने का फैसला किया। उनका कांट्रैक्ट खत्म हो रहा था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार का खेल शुरू होने से पहले, स्टैंड में प्रशंसकों ने उत्साहपूर्वक उनका नाम लिया और गुडबाय बैनर दिखाया, जिसे देखकर इब्रा की आंखों में आंसू आ गए।
स्वीडिश दिग्गज खिलाड़ी, जिनकी पिछली टीमों में माल्मो, अजाक्स, जुवेंटस, इंटर मिलान, बार्सिलोना, पेरिस सेंट-जर्मेन, मैनचेस्टर यूनाइटेड और एलए गैलेक्सी शामिल हैं, ने जनवरी 2020 में मिलानेलो में अपना दूसरा स्पेल शुरू किया था। हालांकि, वो चोटों से परेशान हो गए और वो इस सीजन में सिर्फ चार मैच खेल सके। इस दौरान वो ज्यादातर कैमियो रोल में आए और केवल एक गोल कर पाए। खेल के बाद समारोह के दौरान इब्रा ने अपने फैसले की घोषणा करते हुए कहा: यह फुटबॉल को अलविदा कहने का समय है, लेकिन आपको नहीं। मेरे पास आपके लिए बहुत सारी भावनाएं हैं।
इब्रा ने अपने 24 साल के पेशेवर करियर में 30 से अधिक ट्राफियां जीती। उन्होंने राष्ट्रीय और क्लब दोनों स्तरों पर 900 से अधिक मैच खेले और 500 से अधिक गोल किए।
Tagsज्लाटन इब्राहिमोविचफुटबॉलफुटबॉल संन्याससंन्यासज्लाटन इब्राहिमोविच संन्यासzlatan ibrahimovicfootballfootball retirementretirementzlatan ibrahimovic retirement
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





