खेल

'मुझे लगता है कि यह सही कदम है': रिकी पोंटिंग ने गिल को टेस्ट कप्तान बनाने का समर्थन किया

jantaserishta.com
7 Jun 2025 3:02 PM IST
मुझे लगता है कि यह सही कदम है: रिकी पोंटिंग ने गिल को टेस्ट कप्तान बनाने का समर्थन किया
x
नई दिल्ली: भारत की पुरुष क्रिकेट टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने इंग्लैंड पहुंच चुकी है। 20 जून से शुरू होने जा रही इस टेस्ट सीरीज की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत के नए टेस्ट कप्तान के रूप में शुभमन गिल का समर्थन किया है।
विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। 25 साल के शुभमन गिल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। यह एक ऐसा कदम रहा, जिसने कुछ दिग्गजों को चौंकाया, लेकिन पोंटिंग को नहीं।
पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू पर गिल की नियुक्ति को लेकर कहा, "मुझे सच में लगता है कि यह सही कदम है। मुझे पता है कि बहुत से लोग हैं, जो समझ नहीं पा रहे कि जसप्रीत बुमराह के बजाय शुभमन को क्यों चुना गया, लेकिन मुझे लगता है कि यह बेहद आसान है। पिछले कुछ सालों में बुमराह की चोटों ने उन्हें थोड़ा पीछे धकेल दिया है। आप ऐसा कप्तान नहीं रख सकते, जो मैच मिस करे। इसलिए मुझे लगता है कि यह सही फैसला है।"
आईपीएल में गिल के साथ काम कर चुके रिकी पोंटिंग ने युवा बल्लेबाज के स्वभाव और नेतृत्व कौशल को सराहा की। गिल आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं। पोंटिंग ने कहा "इस आईपीएल जिस तरह से उन्होंने मौजूदा जीटी टीम को संभाला, उसे देखते हुए लगता है कि उनके पास बेहतरीन नेतृत्व क्षमता है। मेरे लिए नेतृत्व के मामले में सबसे जरूरी बात यह है कि अगर आप बल्लेबाज हैं और कप्तान हैं, तो आपको रन बनाने होंगे। शुभमन गिल आईपीएल में ऐसा कर रहे हैं। मुझे लगता है कि आपके पास एक अच्छा कप्तान होगा, जो आगे चलकर टेस्ट में काफी रन बनाएगा।"
भले ही रिकी पोंटिंग गिल की नेतृत्व क्षमता पर कोई सवाल नहीं उठाते, हालांकि उन्होंने सुझाव दिया है कि गिल को निचले क्रम में बल्लेबाजी करने से फायदा हो सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story