खेल

रिंकू को खेलते देख मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं: आंद्रे रसेल

jantaserishta.com
9 May 2023 2:06 PM IST
रिंकू को खेलते देख मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं: आंद्रे रसेल
x

फाइल फोटो

कोलकाता (आईएएनएस)| कोलकाता नाइट राइडर्स के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने कहा है कि रिंकू सिंह की निडर बल्लेबाजी ने दबाव को कम करने में काफी मदद की है। केकेआर ने ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ सोमवार को रोमांचक जीत दर्ज की। 180 रनों का पीछा करते हुए, कोलकाता को दो ओवरों में 26 रनों की जरूरत थी, रसेल ने 19वें ओवर में सैम करन को 3 छक्के लगाए जिसके बाद आखिरी 6 गेंदों में सिर्फ 7 रनों की जरूरत थी।
पीबीकेएस के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अच्छा दबाव बनाया। रसेल एक रन चुराते हुए पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गए। अंतिम गेंद पर 2 रनों की जरूरत थी। रिंकू सिंह ने फाइन-लेग में चौका लगा कर कोलकाता को पांच विकेट से जीत दिला दी।
रसेल ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लेने के बाद कहा, मैं खेल खत्म करना चाहता था, लेकिन हमारे पास अब रिंकू के रूप में एक फिनिशर है। उसने मुझसे कहा कि अगर गेंद मिस करते हैं तो क्या हमें रन के लिए जाना चाहिए? मैंने कहा, निश्चित रूप से.. मुझे उस पर विश्वास है।
रिंकू जो कर रहा है, वो देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वह दबाव को कम कर देता है और वह कई साल से खेल रहा है। वास्तव में वह कड़ी मेहनत करने वाला लड़का है। वह मैदान के बाहर बहुत मजाकिया है, मैं कोशिश करता हूं जब हम ट्रेनिंग कर रहे हों तो उसकेकरीब रहूं।
जीत के साथ केकेआर तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। केकेआर अगली बार गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story