खेल

कप्तान मैं हूं...जब पाकिस्तान के कप्तान को कहना पड़ा ऐसा...

jantaserishta.com
10 Sept 2022 8:41 AM IST
कप्तान मैं हूं...जब पाकिस्तान के कप्तान को कहना पड़ा ऐसा...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रही है. उसने एशिया कप 2022 सीजन के फाइनल में जगह पक्की कर ली है, जहां उसका मुकाबला श्रीलंका से होगा. मगर इससे पहले पाकिस्तान का सुपर-4 स्टेज में आखिरी मुकाबला भी श्रीलंका के खिलाफ ही हुआ.
इस मैच में श्रीलंका टीम ने बाजी मारी है. शुक्रवार (9 सितंबर) को खेले गए मैच में श्रीलंका टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की है. फाइनल से पहले यह टीम के लिए एक अच्छी जीत रही. इसी मैच में एक अजीब सा वाकया देखने को मिला है.
श्रीलंका की पारी के दौरान पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और फील्ड अंपायर ने एक ऐसा काम कर दिया, जिसके बाद बाबर आजम को उन्हें यह तक कहना पड़ गया कि टीम का कप्तान मैं हूं. यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया. इसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है.
दरअसल, श्रीलंका की पारी के दौरान 16वें ओवर में यह वाकया हुआ. तेज गेंदबाज हसन अली के ओवर की दूसरी बॉल पर दासुन सनाका ने स्कूप शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन बॉल विकेटकीपर रिजवान के हाथों में गई. यहां रिजवान को लगा कि बल्ले का किनारा लगकर बॉल आई और सनाका कैच आउट हैं. रिजवान ने अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर अनिल चौधरी ने नॉटआउट करार दिया.
यहां से रिजवान ने DRS लेने का इशारा किया. इस पर अंपायर ने भी इसको मान लिया और DRS दे दिया. इसी दौरान कप्तान बाबर आजम गुस्सा हो गए, क्योंकि अंपायर ने उनसे पूछा ही नहीं. बता दें कि नियम के अनुसार कप्तान का ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ही अंपायर DRS मंजूर करता है. मगर रिजवान के कहने पर अंपायर ने सीधे फैसला कर दिया.
ऐसे में बाबर ने कहा कि 'कप्तान तो मैं हूं'. बाबर का यह रिकएक्शन भी वीडियो में कैद हो गया और यह काफी वायरल भी हो रहा है. हालांकि DRS लिया गया और बल्लेबाज इसमें नॉटआउट ही करार दिए गए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story