खेल

हैदराबाद ने बनाई प्लेऑफ में जगह, पंजाब को 4 विकेट से हराया

Harrison
19 May 2024 7:19 PM IST
हैदराबाद ने बनाई प्लेऑफ में जगह, पंजाब को 4 विकेट से हराया
x

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के मैच नंबर-69 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 4 विकेट से हरा दिया. टक्कर है. रविवार (19 मई) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मैच में पंजाब ने मेजबान टीम को जीत के लिए 215 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर हासिल कर लिया. अपने आखिरी लीग में जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई. यदि राजस्थान रॉयल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में हार मिलती है या वह मुकाबला बेनतीजा रहता है तो सनराइजर्स हैदराबाद दूसरे नंबर पर रहेगी. ऐसी स्थिति में सनराइजर्स क्वालिफायर-1 मुकाबले में उतरेगी.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने पांच विकेट पर 214 रन बनाए. पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए. प्रभसिमरन ने 45 गेंदों का सामना किया और सात चौके के अलावा चार छक्के लगाए. अथर्व तायडे ने भी 27 गेंदों पर 46 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे. अथर्व और प्रभसिमरन ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की, जिसने बड़े स्कोर की नींव रखी. रिली रोसो ने 49 (24 गेंद, 3 चौके और दो सिक्स) और कप्तान जितेश शर्मा ने नाबाद 32 रनों (15 गेंद, 2 चौके और 2 सिक्स) का योगदान दिया.

दोनों टीमों ने इस मैच के लिए बड़े बदलाव किए. सैम करन और जॉनी बेयरस्टो इस मैच के लिए अनुपलब्ध थे, ऐसे में जितेश शर्मा ने पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली. अथर्व तायडे, शिवम सिंह और ऋषि धवन को पंजाब ने इस मैच में चांस दिया. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में राहुल त्रिपाठी को मौका दिया.


Next Story