खेल

इंग्लैंड के खिलाफ कैसी है भारत की तैयारी? मोर्ने मोर्कल ने बताई सच्चाई

jantaserishta.com
13 Jun 2025 4:51 PM IST
इंग्लैंड के खिलाफ कैसी है भारत की तैयारी? मोर्ने मोर्कल ने बताई सच्चाई
x
लंदन: भारत-इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच टेस्ट मुकाबलों की शुरुआत होने जा रही है, जिससे पहले इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेला जाएगा। भारतीय खिलाड़ी ट्रेनिंग सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं। टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने ट्रेनिंग सेशन के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतोष जताया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि अभ्यास के साथ-साथ मैदान पर निरंतरता इंग्लैंड में महत्वपूर्ण होगी।
बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर मोर्ने मोर्कल का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मोर्कल ने कहा, "अब तक के दो दिवसीय अभ्यास में, परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल थीं। यह बल्लेबाजों के लिए एक परीक्षा थी, जो एक तरह से उन्हें आने वाले समय के लिए तैयार होने में भी मदद करती है। मुझे नहीं लगता कि विकेट में उतनी जान होगी, जितना हमने यहां अनुभव किया है।"
उन्होंने आगे कहा, "बल्ले और गेंद के बीच कशमकश काफी अच्छी रही है, लेकिन मुझे लगता है कि यह केवल इसलिए है क्योंकि विकेट में थोड़ी-सी जान है। जैसे ही विकेट सपाट हो जाता है, गेंदबाज पीछे हट जाते हैं। मैं उन्हें बताऊंगा कि केवल तब आक्रामकता दिखाएं, जब विकेट में बाउंस हो। जब विकेट सपाट हो, तब हमें अपना कैरेक्टर दिखाना होगा।"
गेंदबाजी कोच ने कहा, "मुझे लगता है कि इंग्लैंड में निरंतरता महत्वपूर्ण है। जब हम अभ्यास करते हैं तो निरंतरता होती है। मैदान के बाहर निरंतरता होती है। यह जानना होता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर आपके लिए क्या बेहतर होगा। हमारे पास बहुत विविधता है, हमारे आक्रमण में विविधता है, अलग-अलग स्किल्स वाले खिलाड़ी हैं, इसलिए वे ऐसा कर सकते हैं और फिर भी बुनियादी बातों को अच्छी तरह से लागू कर सकते हैं।"
इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज के साथ भारतीय टीम 2025-27 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र की शुरुआत करने जा रही है। मोर्केल ने कहा, "कुल मिलाकर, अब तक की शुरुआत से खुश हूं। हम जिस तरह से लाल गेंद से नहीं खेले हैं, उसे देखते हुए मैं थोड़ा नर्वस था, लेकिन पिछले तीन दिनों में खिलाड़ियों की ट्रेनिंग देखना सुखद है। हमारे पास एक शानदार टीम है, ऊर्जा है, आपको इसकी जरूरत है। आपको टेस्ट सीरीज में आत्मविश्वास के साथ खेलने और टीम भावना रखने की जरूरत है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story