खेल

क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का भीषण एक्सीडेंट, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
30 Dec 2022 8:57 AM IST
क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का भीषण एक्सीडेंट, देखें तस्वीरें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है. इसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं. यह हादसा रुड़की लौटते समय रुड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र में हुआ. पंत की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. भारतीय स्टार क्रिकेटर की कुछ फोटो भी सामने आई, जिसमें गंभीर चोटें दिखाई दे रही हैं.

बता दें ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई थी. इस हादसे के बाद उनकी कार में भीषण आग भी लग गई. हादसे के बाद पंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ पंत के पैर में गंभीर चोट आई है. उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी.
ऋषभ पंत के साथ हुए कार एक्सीडेंट के कई फोटोज और वीडियो सामने आए हैं. पंत के अस्पताल में भर्ती वाले भी फोटो देखे जा सकते हैं. डॉक्टर ने बताया है कि पंत के पैर में गंभीर चोट आई है. शरीर पर कई जगह गंभीर जख्म हैं. फिलहाल, उनकी जांच की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story