खेल

हांगकांग ओपन: सात्विक-चिराग, लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

jantaserishta.com
11 Sept 2025 5:11 PM IST
हांगकांग ओपन: सात्विक-चिराग, लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
x
हांगकांग: हांगकांग ओपन सुपर 500 में गुरुवार को भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। लक्ष्य सेन ने मार्च के बाद पहली बार बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने भी अंतिम आठ में जगह बना ली।
लक्ष्य सेन ने हमवतन एचएस प्रणय को 15-21, 21-18, 21-10 से हराया। पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहे सेन को इस सीजन चोटों और खराब फॉर्म का सामना करना पड़ा है। उनके आखिरी श्रेष्ठ प्रदर्शन पर गौर करें तो वह ऑल इंग्लैंड सुपर 1000 और मकाऊ ओपन सुपर 300 के सेमीफाइनल में पहुंचे थे।
क्वार्टर फाइनल में सेन का मुकाबला जापान के कोडाई नाराओका या हमवतन आयुष शेट्टी से होगा। लक्ष्य के खिलाफ मैच में प्रणय ने शानदार शुरूआत की थी और पहला गेम आसानी से जीता था। दूसरे गेम में उनके पास बढ़त भी थी, लेकिन इसके बाद लक्ष्य सेन ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और दूसरा सेट जीत मैच बराबरी पर ला दिया। तीसरे और निर्णायक गेम में प्रणय ने गलतियां की जिसका फायदा लक्ष्य ने उठाया और मैच अपने नाम कर लिया।
इसी बीच, पुरुष युगल स्टार सात्विक और चिराग की जोड़ी ने दुनिया की नौवें नंबर की जोड़ी थाईलैंड की चालोएम्पोन सुकफुन और ननथाकरन तीरात्साकुल की जोड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने पहला गेम हारने के जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला 18-21, 21-15, 21-11 से जीता।
पहला गेम हारने के बाद सात्विक और चिराग की दूसरे गेम में आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच में वापसी की और गेम के मध्य तक नियंत्रण स्थापित करते हुए जीता। इसके बाद तीसरे गेम की उन्होंने धमाकेदार शुरुआत की। गेम की शुरुआती फेज में ही 7-2 से दबदबा बनाया, जो अंत तक बरकरार रहा और 21-11 से जीत दर्ज करने में वे कामयाब रहे। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप से होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story