खेल

2020 महिला पेशेवर गोल्फ टूर का खिताब जीता हिताषी बख्शी

Ritisha Jaiswal
18 Dec 2020 8:23 PM IST
2020 महिला पेशेवर गोल्फ टूर का खिताब जीता हिताषी बख्शी
x
पेशेवर गोल्फर के रूप में अपने दूसरे टूर्नामेंट में खेल रही युवा हिताषी बख्शी ने यहां क्लासिक गोल्फ एवं कंट्री क्लब में 2020 महिला पेशेवर गोल्फ टूर के अंतिम चरण का खिताब जीता

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पेशेवर गोल्फर के रूप में अपने दूसरे टूर्नामेंट में खेल रही युवा हिताषी बख्शी ने यहां क्लासिक गोल्फ एवं कंट्री क्लब में 2020 महिला पेशेवर गोल्फ टूर के अंतिम चरण का खिताब जीता। अंतिम दौर में 70 के स्कोर से हिताषी ने टूर्नामेंट में कुल दो अंडर 214 का स्कोर बनाया। 16 साल की हिताषी ने कल तक शीर्ष पर चल रही अमनदीप द्राल को तीन शॉट से पछाड़ा जिन्होंने अंतिम दौर में 73 का स्कोर बनाया।


अमनदीप ने सत्र के अंतिम टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहते हुए हीरो आर्डर आफ मेरिट में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस अनुभवी गोल्फर ने आठवें चरण का खिताब जीता था। सहर अटवाल (69) और रिद्धिमा दिलावरी (73) ने संयुक्त तीसरा स्थान हासिल किया जबकि आस्था मदान (72) और अवनी प्रशांत (74) संयुक्त पांचवें स्थान पर रहे।




Next Story