रचा इतिहास: अश्विन की फिरकी का जादू, इन दिग्गजों को पीछे छोड़ा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। भारत से मिले 540 रनों के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 50 से ज्यादा रन बना लिए हैं और तीनों विकेट अबतक भारतीय स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के खाते में आई है। इसके साथ ही अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में एक साल में चौथी बार 50 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं, जोकि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज का एक रिकॉर्ड है। अश्विन ने इस मामले में अनिल कुंबले और कपिल देव जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





