खेल

मशाल रिले की हुई शुरुआत, जानें पूरी डिटेल्स

jantaserishta.com
19 Jun 2022 5:41 PM IST
मशाल रिले की हुई शुरुआत, जानें पूरी डिटेल्स
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम से चेस ओलंपियाड की टॉर्च रिले को लॉन्च किया. यहां रंगारंग कार्यक्रम के बीच इसे लॉन्च किया गया, इस दौरान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी यहां पर मौजूद रहे.

ये पहली बार हो रहा है जब चेस ओलंपियाड से पहले इस तरह टॉर्च रिले निकाला जा रहा है. अभी तक ओलंपिक खेलों में ही ऐसा होता था, लेकिन इंटरनेशनल चेस बॉडी ने इस बार चेस ओलंपियाड में भी इसे लागू किया है.
44वें चेस ओलंपियाड का आयोजन इस साल भारत में होना है, ऐसे में पूरी दुनिया की नज़रें यहां पर टिकी हैं. 28 जुलाई से चेन्नई में शुरू होने वाले इस महाइवेंट से पहले नई दिल्ली में ओलंपियाड टॉर्च रिले लॉन्च की जा रही है.
दिल्ली से शुरुआत होने के बाद यह टॉर्च देश के अलग-अलग 75 शहरों से गुजरेगी. अंत में 27 जुलाई को यह महाबलिपुरम में पहुंचेगी. जिसके बाद 28 जुलाई से चेस ओलंपियाड की शुरुआत होगी. चेस ओलंपियाड 10 अगस्त 2022 तक चलेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story