खेल

Hero WPGT: जाहन्वी बख्शी को महिला प्रो गोल्फ के दूसरे चरण में बढ़त

Deepa Sahu
16 Feb 2022 11:37 PM IST
Hero WPGT: जाहन्वी बख्शी को महिला प्रो गोल्फ के दूसरे चरण में बढ़त
x
पिछले साल चार खिताब जीतने वाली जाहन्वी बख्शी ने हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के दूसरे चरण में बुधवार को चार अंडर 68 का स्कोर बनाकर बढ़त हासिल की।

पिछले साल चार खिताब जीतने वाली जाहन्वी बख्शी ने हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के दूसरे चरण में बुधवार को चार अंडर 68 का स्कोर बनाकर बढ़त हासिल की। 19 वर्षीय खिलाड़ी ने बर्डी से शुरुआत की। इसके बाद 7वें से 14वें होल के बीच पांच बर्डी और बनाई। उन्होंने छठे और 13वें होल में बोगी भी की। जाहन्वी ने रिदिमा दिलावरी (69) पर एक शॉट तथा तीसरे नंबर पर काबिज एमेच्योर स्नेहा सिंह पर दो शॉट की बढ़त बनाई। वहीं श्वेता मानसिंह (71) चौथे जबकि सहर अटवाल, रिया पूर्वी सर्वनन और नयनिका सांघा इवन पार 72 का स्कोर बनाकर संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं।

Next Story