खेल

IND vs PAK: मैच देखकर निकलने के बाद आया हार्ट अटैक, क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नहीं रहे

jantaserishta.com
10 Jun 2024 6:08 PM IST
IND vs PAK: मैच देखकर निकलने के बाद आया हार्ट अटैक, क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नहीं रहे
x
भारतीय क्रिकेट के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई.
न्यूयॉर्क: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रविवार (9 जून) को भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 6 रनों से दमदार जीत दर्ज की. मगर इसी मुकाबले के दौरान भारतीय क्रिकेट के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई.
यह मैच देखने के लिए अमेरिका पहुंचे मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष अमोल काले का हार्ट अटैक से निधन हो गया. वो स्टेडियम में बैठकर यह मैच देख रहे थे. मैच के बाद उनकी तबीयत खराब हुई और हार्ट अटैक से निधन हो गया.
अमोल काले को देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता था. बता दें कि अमोल MCA के अधिकारियों के साथ यह भारत-पाकिस्तान मुकाबले देखने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे थे. यह महामुकाबला नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story