खेल

पंजाब किंग्स के प्रदर्शन से गदगद नजर आए हेड कोच रिकी पोंटिंग, कप्तान अय्यर की तारीफ की

jantaserishta.com
12 April 2026 5:04 PM IST
पंजाब किंग्स के प्रदर्शन से गदगद नजर आए हेड कोच रिकी पोंटिंग, कप्तान अय्यर की तारीफ की
x
न्यू चंडीगढ़: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने अपनी टीम के कभी हार न मानने वाले रवैये की तारीफ की है। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ मिली जीत के बाद पोंटिंग ने कहा कि टीम ने शानदार वापसी करते हुए बुरे जाते हुए दिन को भी अच्छे दिन में बदल दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर की कप्तानी की भी प्रशंसा की।
आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक समय पर छह ओवर के पावरप्ले में ही बिना कोई विकेट गंवाए 105 रन बना चुकी थी और काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी। हालांकि, इसके बाद पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और एसआरएच को 219 के स्कोर तक रोका। वहीं, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए सिर्फ 6.2 ओवर में 99 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से जीत दिलाई।
पोंटिंग ने फ्रेंचाइजी के 'ड्रेसिंग रूम डायरीज' एपिसोड के दौरान कहा, "हम इस टीम के बारे में हमेशा यही बात करते हैं कि हमें हराना कितना मुश्किल होगा। जब हम पीछे होते हैं तो हम तब तक लड़ने का तरीका ढूंढते हैं जब तक हम मैच में वापस नहीं आ जाते। हमने जो एक बुरा दिन लग रहा था उसे सच में एक सकारात्मक दिन में बदल दिया।"
पोंटिंग ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर द्वारा शशांक सिंह से गेंदबाजी कराने के फैसले की तारीफ की। उन्होंने कहा, "शशांक से गेंदबाजी करवाना, बॉल की पेस कम करना और गेंद को कम हवा देने की कोशिश करना, कप्तान का सच में एक हिम्मत वाला फैसला था। मुझे बाकी मैच में हमने जो कुछ भी किया, उसमें कोई कमी नहीं दिख रही। यह एक जबरदस्त वापसी थी।"
पोंटिंग ने नई गेंद के खिलाफ उनके निडर अप्रोच के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की ओपनिंग जोड़ी की तारीफ की। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश के मैदान में उतरने और मैच को आगे ले जाने का अंदाज देखकर अच्छा लगता है। यह दोनों ही बल्लेबाज कमाल की बल्लेबाजी करते हैं।
प्रियांश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 57 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, प्रभसिमरन ने 25 गेंदों में 51 रनों का योगदान दिया। प्रियांश-प्रभसिमरन की साझेदारी ने पंजाब किंग्स की जीत की नींव रखी, जिसके दम पर पंजाब किंग्स ने एसआरएच के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक हासिल किया। एसआरएच से मिले 220 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 4 विकेट खोकर 18.5 ओवर में चेज किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story