खेल

पाकिस्तानी गेंदबाज की मिमिक्री करके भयंकर तरीके से ट्रोल किया, भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर बेइज्जती की

jantaserishta.com
29 Sept 2025 2:14 PM IST
पाकिस्तानी गेंदबाज की मिमिक्री करके भयंकर तरीके से ट्रोल किया, भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर बेइज्जती की
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: एश‍िया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तानी टीम के स्प‍िनर अबरार अहमद अपनी 'पुरानी हरकत' की वजह से चर्चा में आ गए. यह कुछ और नहीं था बल्क‍ि उनका विकेट लेने के बाद सेल‍िब्रेशन था. लेकिन यहां द‍िलचस्प बात यह है कि जब भी अबरार आंखें मटकाने वाला सेल‍िब्रेशन करते हैं, खासकर भारत के ख‍िलाफ, तो उनकी टीम को हार मिलती है.
इसी साल फरवरी में चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 में भी उन्होंने भारत के ख‍िलाफ वनडे मुकाबले में ऐसा किया था. तब अबरार ने शुभमन गिल को आउट करते आंखें मटकाई थीं. उस मुकाबले में उन्होंने शुभमन गिल को 20 रन पर आउट किया था. पर भारतीय टीम ने मुकाबले को 6 विकेट से 45 गेंद शेष रहते जीत लिया था.
अब ताजा वाकया एश‍िया कप फाइनल में हुआ, जहां उन्होंने संजू सैमसन को 24 रनों पर साह‍िबाजादा फरहान के हाथों कैच आउट करवाया. इसके बाद उन्होंने फ‍िर से ट्रेडमार्क सेल‍िब्रेशन किया. हालांकि, उनका यह सेल‍िब्रेशन उनकी ही टीम के लिए मनहूस सेल‍िब्रेशन बन गया. क्योंकि उन्होंने भारत के ख‍िलाफ जब-जब ऐसा किया, उनकी टीम हारी ही है.
वहीं पाकिस्तान को पीटने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी अबरार अहमद को ट्रोल कर दिया. दरअसल- अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और जितेश शर्मा ने मिलकर पाकिस्तानी गेंदबाज अबरार अहमद का स्टाइल कॉपी किया.
वैसे 14 स‍ितंबर को ग्रुप स्टेज और फ‍िर 21 स‍ितंबर को सुपर-4 के मुकाबले में अबरार अहमद ने ऐसा करने से परहेज किया था. भारतीय टीम चैम्प‍ियन भारतीय टीम बन चुकी है. सूर्या एंड कंपनी ने दुबई में रव‍िवार (28 स‍ितंबर) को पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया. इस तरह भारतीय टीम नौवीं बार एश‍िया कप की चैम्प‍ियन रही. वहीं टी20 फॉर्मेट (2016, 2022) में यह भारतीय टीम की तीसरी बार एश‍िया कप में जीत रही.
23 स‍ितंबर को पाक‍िस्तान ने श्रीलंका को सुपर फोर मुकाबले में 5 विकेट से हराया. इस मुकाबले में भी अबरार ने ड्रामा काटा था. तब उन्होंने वान‍िंदु हसरंगा की नकल की थी, बाद में श्रीलंकाई स्पिनर ने मैच के दूसरे हिस्से में एक बार नहीं, बल्कि दो बार उनकी नकल की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story