खेल

रणजी ट्रॉफी के फाइनल शतक,लगाने वाला तीसरे खिलाडी ये बने

Teja
25 Jun 2022 9:25 AM GMT
रणजी ट्रॉफी के फाइनल शतक,लगाने वाला तीसरे खिलाडी ये बने
x
रणजी ट्रॉफी

जनता से रिश्ता वेब डेस्क न्यूज़:-मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मुंबई के खिलाफ शनिवार को चौथे दिन अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। युवा बल्लेबाज यश दुबे और शुभम शर्मा की शतकीय पारियों के बाद मध्यप्रदेश के रजत पाटीदार ने भी शतक जड़ दिया है। बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ फाइनल में रजत पाटीदार मध्यप्रदेश की ओर से शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रजत ने 163 गेंदों का सामना करते हुए सेंचुरी लगाई है।

मुंबई की पहली पारी में 374 रन का स्कोर बड़ा लग रहा था, लेकिन दुबे ने 236 गेंद में 14 चौकों की मदद से 113 और शुभम ने 215 गेंद में 15 चौके और एक छक्का जड़ 116 रन की पारी खेलकर टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दुबे ने इस सत्र में 613 जबकि शुभम ने 578 रन बनाये है। दोनों ने गेंद को बाउंड्री लगाने के साथ बीच-बीच में एक-एक रन चुराना जारी रखा। अपनी 222 रन की साझेदारी में दोनों ने 76 बार एक-एक रन लिये। शुभम अवस्थी का शिकार बने जबकि मुलानी ने दुबे को चलता किया।

जिसके बाद अब रजत पाटीदार के शतक की बदौलत मध्यप्रदेश की टीम पहली पारी में 6 विकेट पर 450 रन बना चुकी है और पहली पारी के आधार पर मुंबई पर 76 रन की बढ़त हासिल कर ली है। मध्य प्रदेश की टीम पिछली बार 1998-99 में रणजी फाइनल में पहुंची थी लेकिन तब उसे कर्नाटक से हार का सामना करना पड़ा था।


खेल खबर, रणजी ट्रॉफी,रजत पाटीदार, जनता से रिश्ता, न्यूज़ डेस्क, फाइनल मुकाबला,


Next Story