खेल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत हासिल करनी होगी : हरमनप्रीत कौर
Ritisha Jaiswal
6 Oct 2021 5:45 PM IST

x
भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बुधवार को कहा कि उन्हें हर हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत हासिल करनी होगी।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बुधवार को कहा कि उन्हें हर हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत हासिल करनी होगी। दरअसल, गुरुवार से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। हरमनप्रीत अंगूठे की चोट के कारण वन-डे और टेस्ट (डे-नाइट) दोनों में नहीं खेल पाई थीं। वह अब चोट से उबर चुकी हैं।
ये तीन मैच हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण
सात अक्तूबर को होने वाले पहले मैच की पूर्व संध्या पर हरमनप्रीत ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैं वन-डे और टेस्ट में नहीं खेल पाई लेकिन अगर वन-डे और टेस्ट मैच के बीच और समय होता तो मैं चोट से उबरकर खेल सकती थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, 'अब हम मैदान पर जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ करके हर हालत में सीरीज जीतना चाहते हैं। ये तीन मैच हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।'
अब हमें सभी तीनों प्रारूपों में खेलने का मौका मिल रहा
भारतीय कप्तान ने कहा, 'इससे पहले हम ज्यादातर वन-डे और टी-20 ही खेला करते थे लेकिन अब हमें सभी तीनों प्रारूपों में खेलने का मौका मिल रहा है जो हमारे लिए अच्छा है। मुझे लगता है कि हर किसी को बराबरी का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, 'इस सीरीज से पहले हम करीब एक साल के बाद दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड से खेले थे लेकिन मैं कह सकती हूं कि हम अब अच्छी फॉर्म में हैं।'
Next Story





