खेल

मालामाल हुए हर्षल पटेल, 10.75 करोड़ में RCB ने खरीदा

jantaserishta.com
12 Feb 2022 2:03 PM IST
मालामाल हुए हर्षल पटेल, 10.75 करोड़ में RCB ने खरीदा
x

नई दिल्ली: आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हर्षल पटेल को रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु ने एक बार फिर खरीद लिया है. हर्षल पटेल इस बार 10.75 करोड़ रुपये में बिके हैं.

लखनऊ के हुए जेसन होल्डर
वेस्टइंडीज़ के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को लखनऊ सुपर जांयट्स ने खरीद लिया है. 1.50 करोड़ से उनका बेस प्राइस शुरू हुआ और बोली 8.75 करोड़ रुपये तक पहुंची. होल्डर की इस ऑक्शन में काफी डिमांड थी. दूसरी ओर शाकिब अल हसन इस बार अनसॉल्ड गए हैं.
कोलकाता की टीम में गए नीतीश राणा
नीतीश राणा को 8 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीद लिया है, वह पहले भी इसी टीम के साथ थे. पिछले सीजन में नीतीश राणा 3.7 करोड़ रुपये में बिके थे, इस बार उन्हें ज़बरदस्त फायदा हुआ है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story