खेल
एशिया कप हॉकी के लिए हरमनप्रीत की अगुवाई में भारतीय टीम घोषित
jantaserishta.com
20 Aug 2025 2:42 PM IST

x
नई दिल्ली: 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में होने वाले पुरुष हॉकी एशिया कप के लिए हॉकी इंडिया ने हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। 18 सदस्यीय टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतर संतुलन है।
कृष्ण बी पाठक और सूरज करकेरा का चयन गोलकीपर के रूप में किया गया है। कप्तान हरमनप्रीत, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह रक्षात्मक पंक्ति को मजबूती प्रदान करेंगे।
मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह शामिल हैं। आक्रमण की कमान मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह संभालेंगे।
नीलम संजीव जेस और सेल्वम कार्थी को वैकल्पिक खिलाड़ियों के रूप में चुना गया है। टीम के कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, "हमने एक अनुभवी टीम चुनी है, जो दबाव में बेहतर प्रदर्शन करना जानती है। एशिया कप हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन दांव पर है, इसलिए हमें ऐसे खिलाड़ियों की ज़रूरत थी, जिनमें धैर्य, लचीलापन और प्रदर्शन करने की क्षमता हो। यह चयन हमारे इरादे को दर्शाता है। हम एक ऐसी टीम तैयार करना चाहते हैं, जो मजबूती से प्रतिस्पर्धा करे और हमारे मुख्य लक्ष्य को हासिल कर सके।"
फुल्टन ने कहा, "मैं टीम के संतुलन और गुणवत्ता से बहुत खुश हूं। हमारे पास हर पंक्ति में अग्रणी खिलाड़ी हैं। डिफेंस हो, मिडफील्ड हो या फिर अटैक, हमारी सामूहिक शक्ति मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करती है। टीम की एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।"
एशिया कप में भारत को जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ पूल ए में रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ करेगा, उसके बाद 31 अगस्त को जापान और 1 सितंबर को कजाकिस्तान से भिड़ेगा।
गोलकीपर : कृष्ण बी पाठक, सूरज करकेरा
डिफेंडर : सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह
मिडफील्डर : राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद
फॉर्वर्ड : मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह
वैकल्पिक खिलाड़ी : नीलम संजीव जेस और सेल्वम कार्ति
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





