खेल

हरमनप्रीत को इस कारण मिली कम राशि

Teja
14 Feb 2023 10:22 AM GMT
हरमनप्रीत को इस कारण मिली कम राशि
x

मुम्बई। महिला प्रीमियर लीग (डब्लयूपीएल) नीलामी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को युवा खिलाड़ियों से भी कम रकम मिली है। हरमनप्रीत को लेकर भी उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें नीलामी में भारी रकम मिलेगी पर ऐसा नहीं हुआ। हरमनप्रीत को मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने 1 करोड़ 80 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया जबकि उनकी ही कप्तानी में भारत के लिए डेब्यू करने वाले कई खिलाड़ियों को भी नीलामी में उनसे अधिक रकम मिली है।

नीलामी में कुल 6 खिलाड़ियों को हरमनप्रीत से अधिक रकम मिली है। उन्हें कम राशि मिलने के कारणों के पीछे पिछले कुछ समय से फार्म में नहीं होने के साथ ही बढ़ती उम्र को भी माना जा रहा है। हरमन अब 35 साल की होने वाली हैं। ऐसे में हो सकता है कि फ्रेंचाइजी भविष्य को ध्यान में रखते हुए ही युवा महिला क्रिकेटरों पर अधिक भरोसा दिखा रही हों। इस कारण युवाओं पर अधिक रकम लगी है। हरमनप्रीत ने अब तक कुल 3 टेस्ट, 124 एकदिवसीय और 147 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारत के लिए केवल 38 रन बनाये हैं। इसके अलावा एकदिवसीय में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। इस प्रायप में हरमनप्रीत ने 38.18 की औसत से 3322 रन बनाई हैं जिसमें 5 शतक और 17 अर्धशतक शामिल है।

Next Story