
नई दिल्ली: गुजरात टाइटन्स को शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस करीबी मैच में गुजरात टाइटन्स को जीत के लिए आखिरी ओवर में नौ रनों की जरूरत थी, लेकिन डैनियल सैम्स ने महज तीन रन खर्चे। गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद कहा कि जिस तरह से रनआउट हुए वह उनकी टीम को भारी पड़ गए। हार्दिक और राहुल तेवतिया रनआउट होकर पवेलियन लौटे थे। दोनों बार क्रीज पर डेविड मिलर मौजूद थे। गुजरात टाइटन्स टीम ने इस सीजन में कई करीबी मैच जीते हैं और आखिरी ओवर में काफी रन भी बटोरे हैं, लेकिन इस मैच में डैनियल सैम्स ने जबर्दस्त गेंदबाजी की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





