खेल
मुश्किल में हार्दिक पांड्या: शिकायत दर्ज, Hardik Pandya के खिलाफ FIR होगी?
jantaserishta.com
12 March 2026 9:01 AM IST

x
तिरंगे के अपमान का आरोप.
पुणे: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद एक नए विवाद में घिर गए हैं. पुणे के एक वकील ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और FIR दर्ज करने की मांग की है.
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे के वकील वाजिद खान ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि अहमदाबाद में भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर जश्न के दौरान पंड्या ने तिरंगे को अपने शरीर पर लपेट लिया और कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार किया. शिकायत में कहा गया है कि यह कृत्य राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.
यह शिकायत पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में दी गई है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को पुष्टि की कि वकील वाजिद खान की ओर से आवेदन जमा कराया गया है, हालांकि मामले में अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है.
शिकायत में यह भी कहा गया है कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है और यदि उसके साथ अनुचित व्यवहार किया जाता है तो संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए.
यह विवाद उस समय सामने आया जब भारत ने अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता. जीत के बाद मैदान पर खिलाड़ियों ने परिवार और साथियों के साथ जश्न मनाया, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. हार्दिक भी तिरंगा ओढ़कर अपनी गर्लफ्रेंड संग जश्न मना रहे थे.
दूसरी ओर, पंड्या ने टूर्नामेंट के बाद कहा कि लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतना उनके लिए एक व्यक्तिगत वादे के पूरा होने जैसा है. उन्होंने बताया कि 2024 में खिताब जीतने के बाद उन्होंने खुद से वादा किया था कि जिस भी टूर्नामेंट में खेलेंगे, उसे जीतने की कोशिश करेंगे.
पंड्या ने इस टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया. उन्होंने दो अर्धशतक लगाए, जिनमें नामीबिया के खिलाफ 28 गेंदों में 52 रन की पारी शामिल रही, जबकि पूरे टूर्नामेंट में नौ विकेट भी झटके. 32 वर्षीय ऑलराउंडर को 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ICC टीम में भी जगह मिली है.
पंड्या ने जीत के बाद कहा था- मैं क्रिकेट अपने देश के लिए अच्छा करने और ट्रॉफी जीतने के लिए खेलता हूं. मेरा लक्ष्य भारत के लिए जितनी ज्यादा हो सके उतनी ट्रॉफियां जीतना है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





