खेल

हार्दिक पांड्या पर 12 लाख का जुर्माना

jantaserishta.com
14 April 2023 2:24 PM IST
हार्दिक पांड्या पर 12 लाख का जुर्माना
x
फाइल फोटो
मोहाली (आईएएनएस)| गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर पंजाब किंग्स के खिलाफ गुरूवार रात आईपीएल मुकाबले में धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
मौजूदा आईपीएल में ओवर रेट एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है और कई मैच लगभग चार घंटे तक चले हैं।
टूर्नामेंट से जारी एक बयान में कहा गया है, "चूंकि धीमे ओवर रेट के सम्बन्ध में आईपीएल की आचार संहिता के तहत इस सत्र में टीम का यह पहला अपराध था, पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।"
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डू प्लेसिस और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर अपने मैचों में धीमे ओवर रेट के लिए इतना ही जुर्माना लगाया गया था।
गुजरात का अगला मुकाबला घर में रविवार को राजस्थान रॉयल्स से होगा जबकि पंजाब का शनिवार को लखनऊ से मुकाबला होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story