खेल

हार्दिक पांड्या ने किया ये खुलासा

jantaserishta.com
11 Jun 2022 2:23 PM IST
हार्दिक पांड्या ने किया ये खुलासा
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है. हार्दिक ने गुरुवार ( 9 जून) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 12 गेंदों पर तूफानी 31 रनों की पारी खेल दी. इससे पहले हार्दिक ने आईपीएल 2022 में शानदार खेल दिखाते हुए अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटन्स को खिताब जिताया था.

अब हार्दिक पंड्या ने साउथ अफ्रीका के खिला धमाकेदार पारी खेलने के बाद बीसीसीआई को एक खास इंटरव्यू दिया. हार्दिक ने कहा कि वह हमेशा ईमानदारी से कड़ी मेहनत करने में विश्वास करते हैं और उन्होंने अपनी वापसी की इस जर्नी में काफी कुछ बलिदान किया है.
हार्दिक ने कहा, 'वापसी को लेकर मेरे बारे में बहुत सी बातें कही गईं. मैं बस खुद को जवाब देना चाहता था. मैं यह सुनिश्चित करने के लिए सुबह 5 बजे उठकर ट्रेनिंग लेता था. फिर मैं दूसरी बार शाम 4 बजे ग्राउंड में होता था, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मैंने खुद को पर्याप्त आराम दिया है. मैं उन 4 महीनों के दौरान रात 9:30 बजे सोया करता था. मैंने बहुत सारी कुर्बानियां दीं, लेकिन मेरे लिए यह वह लड़ाई थी जो मैंने आईपीएल खेलने से पहले लड़ी. शानदार परिणाम देखना संतोषजनक रहा.'
मुझे पता था कि मैंने उस तरह की कड़ी मेहनत की है. अपने जीवन में मैंने हमेशा कड़ी मेहनत की है और रिजल्ट्स के बारे में चिंतित नहीं रहता हूं. मैंने वास्तव में कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम किया है. यही कारण है कि जब मैं कुछ खास करता हूं तो मैं बहुत उत्साहित नहीं होता हूं.
हार्दिक ने कहा कि विश्व कप उनका महत्वपूर्ण लक्ष्य है. साथ ही हार्दिक भारतीय टीम के हर मैच में अपना बेस्ट देना चाहते हैं. हार्दिक ने कहा, 'आप जो भी सीरीज या मैच खेलते हैं वह आपके लिए महत्वपूर्ण होता है. मेरा टारगेट विश्व कप है, लय में आने के लिए यह सही मंच है और बैक टू बैक काफी क्रिकेट आने वाला है. हमेशा लय में रहना बहुत जरूरी होता है.'
हार्दिक ने आगे बताया, 'टीम इंडिया में मेरी भूमिका बदल दी जाएगी. मैं कप्तान नहीं होऊंगा, मैं ऊपरी क्रम में बल्लेबाजीऔर पारी के दौरान गाइड नहीं करूंगा. यह वही हार्दिक होगा, जिसके लिए मैं जाना जाता हूं.'



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story