
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला सेंट किट्स के वार्नर पार्क में खेला जा रहा है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले के दौरान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 रन बनाने के अलावा 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। हार्दिक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया।
6, 6, 6, 6, 4,6 ; गेंदबाज के लिए काल बना जिम्बाब्वे का यह बल्लेबाज
इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ है। रवींद्र जडेजा की जगह दीपक हुड्डा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। जडेजा को आराम दिया गया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने ओडीन स्मिथ की जगह डोमिनिक ड्रेक्स को टीम में चुना है। दोनों टीमें इस समय सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है।





