खेल

हरभजन सिंह को हुआ कोरोना

Nilmani Pal
21 Jan 2022 12:37 PM IST
हरभजन सिंह को हुआ कोरोना
x

भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर ने खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया है. हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है. साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों से टेस्ट कराने को कहा है.

हरभजन सिंह ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था. संन्यास के वक्त उन्होंने कहा था कि वो भविष्य में पंजाब की सेवा करना चाहते हैं. भज्जी ने कोरोना होने के बाद किए अपने ट्वीट में लिखा "मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. मुझमें हल्के लक्षण हैं. मैंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है और सभी जरूरी एहतियात बरत रहा हूं. जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे मैं जल्दी से टेस्ट कराने की अपील करूंगा. कृप्या सुरक्षित रहें और ध्यान रखें."

Next Story