खेल

होली की बधाई: 53261 टेक के बाद रोहित की ओर से सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

Kajal Dubey
19 March 2022 1:44 AM GMT
होली की बधाई: 53261 टेक के बाद रोहित की ओर से सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
x
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 18 मार्च 2022 को अपने प्रशंसकों और फॉलोवर्स को होली की शुभकामनाएं दीं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 18 मार्च 2022 को अपने प्रशंसकों और फॉलोवर्स को होली की शुभकामनाएं दीं। हालांकि, रोहित के लिए बधाई संदेश वाला वीडियो रिकॉर्ड करना आसान नहीं रहा। वह बहुत कन्फ्यूज रहे। उन्हें बधाई संदेश वाला वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए 53261 टेक लेने पड़े। बधाई संदेश का वीडियो बनाने के दौरान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी उनके साथ थीं।

रोहित शर्मा ने यह वीडियो संदेश इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, बस इतना कहना चाहता हूं कि हैप्पी होली। जब आप सभी मजे कर रहे हों, तो कृपया हमारे नाजुक दोस्तों का ख्याल दिमाग में रखें और यह सुनिश्चित करें कि कोई उन पर रंग न डालें!

मुंबई इंडियंस ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर रोहित शर्मा का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि रोहित शर्मा होली का संदेश रिकॉर्ड कर रहे हैं। वीडियो में रोहित शर्मा को फैंस को होली की बधाई देनी है। हालांकि, वह पूरी तरह से कन्फ्यूज दिख रहे हैं। यही वजह रही है कि रोहित ने वीडियो के लिए 50 हजार से ज्यादा टेक लिए।

मुंबई इंडियंस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ये किस लाइन में आ गए आप, कैप्टन साब? इसके बाद उसने मुंह पर हाथ रखे वाली इमोजी भी पोस्ट की। फिर आगे लिखा, 53261 टेक के बाद रोहित की ओर से सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं!


वीडियो में रोहित शर्मा और रितिका सजदेह में से इस बात को लेकर बहस हो रही है कि कौन सा टेक सही है। रोहित शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इंस्टाग्राम पर उनके इस वीडियो पर 5 घंटे के भीतर छह लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। छह हजार से ज्यादा कमेंट्स भी आ चुके हैं।

मुंबई इंडियंस, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, ऋतुराज गायकवाड़, युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने भी कमेंट्स किए और अपने रिएक्शन दिए हैं। मुंबई इंडिंयस ने लिखा, 'इंटरनेट पर आज की सबसे मजेदार होली की शुभकामनाएं!'


Next Story