खेल
गुवाहाटी टेस्ट: टी ब्रेक, दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 395 तक पहुंची
jantaserishta.com
25 Nov 2025 11:35 AM IST

x
गुवाहाटी: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में भारत के साथ खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन टी ब्रेक तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए। दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त 395 रन की हो चुकी है।
चौथे दिन के खेल की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका ने बिना किसी विकेट के 26 रन से शुरू की थी। रेयान रिकल्टन और एडन मार्करम ने पहले विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की। रिकल्टन 35 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद 74 पर दूसरा और 77 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा। मार्करम 29 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने। बावुमा 3 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर का शिकार बने।
ट्रिस्टन स्टब्स 14 और टोनी डे जॉर्जी 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 30 रन की साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा कितने रन की बढ़त लेकर भारत को बल्लेबाजी देते हैं, इस पर नजरें हैं। मैच में अभी काफी समय बचा है, इसलिए दक्षिण अफ्रीका निश्चित रूप से खुद को सुरक्षित करने के बाद ही पारी घोषित करेगी।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में सेनुरन मुथुसामी के 109, मार्को जानसेन के 93 रन की बदौलत 489 रन बनाए थे। एक समय 246 पर 6 विकेट गंवा चुकी दक्षिण अफ्रीका ने 489 रन तक पहुंचकर कर पिच और भारतीय गेंदबाजी की हवा निकाल दी थी।
भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए थे। रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए। भारतीय टीम पहली पारी में 201 रन पर ऑल आउट होकर दक्षिण अफ्रीका से पहली पारी के आधार पर 288 रन से पिछड़ गई थी। मार्को जानसेन ने 6 विकेट लिए थे। हार्मर को 3 और केशव महाराज को 1 विकेट मिला।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





