खेल
गुवाहाटी टेस्ट: मार्करम-रिकेल्टन ने दिलाई साउथ अफ्रीका को शानदार शुरुआत
jantaserishta.com
22 Nov 2025 11:25 AM IST

x
गुवाहाटी: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले के पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले सेशन की समाप्ति तक मुकाबले में अपनी पकड़ बना रखी। टीम ने 26.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं।
साउथ अफ्रीकी टीम को एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 161 गेंदों में 82 रन की साझेदारी की। 27वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्करम को बोल्ड किया। मार्करम 81 गेंदों में 5 चौकों के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए।
पहले सेशन की समाप्ति तक रयान रिकेल्टन 80 गेंदों में 5 चौकों के साथ 35 रन बना चुके हैं। दूसरे सेशन में वह एक नए बल्लेबाज के साथ मैदान पर उतरेंगे। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह 6.5 ओवरों में महज 7 रन देकर 1 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने अब तक अपना खाता नहीं खोला है।
शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं। पंत भारत के 38वें टेस्ट कप्तान बने हैं। महेंद्र सिंह धोनी के बाद वह ऐसे दूसरे भारतीय विकेटकीपर हैं, जो भारत की टेस्ट कमान संभाल रहे हैं।
भारतीय टीम ने इस मुकाबले में दो बदलाव किए हैं। शुभमन गिल और अक्षर पटेल के स्थान पर साईं सुदर्शन और नीतीश रेड्डी को मौका दिया गया है। वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम ने सेनुरन मुथुसामी को कॉर्बिन बॉश के स्थान पर टीम में शामिल किया है।
टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच 30 रन से गंवाया था। भारत को उस मुकाबले में जीत के लिए सिर्फ 124 रन का टारगेट मिला था, लेकिन टीम इंडिया महज 93 रन पर सिमट गई। ऐसे में भारत की कोशिश गुवाहाटी टेस्ट को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म करने की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





