खेल

गुवाहाटी टेस्ट: मार्को जानसेन ने लगाया 'छक्का', साउथ अफ्रीका के पास 314 रन की लीड

jantaserishta.com
24 Nov 2025 4:41 PM IST
गुवाहाटी टेस्ट: मार्को जानसेन ने लगाया छक्का, साउथ अफ्रीका के पास 314 रन की लीड
x
गुवाहाटी: साउथ अफ्रीका ने बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन तक 314 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दिन की समाप्ति तक मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में बगैर कोई विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए। इस पारी में साउथ अफ्रीका की ओर से सेनुरन मुथुसामी ने सर्वाधिक 109 रन बनाए, जबकि मार्को जानसेन ने 93 रन की पारी खेली। इनके अलावा, ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 रन टीम के खाते में जोड़े।
भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट निकाले। इसके जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 201 रन पर सिमट गई। इस पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 58 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन की पारी खेली।
टीम इंडिया को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े, लेकिन केएल राहुल (22) के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई। आलम ये रहा कि भारत ने 122 रन तक अपने 7 विकेट गंवा दिए।
यहां से कुलदीप यादव ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ आठवें विकेट के लिए 72 रन जोड़े। वॉशिंगटन 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कुलदीप ने 19 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की तरफ से मार्को जानसेन ने 6 विकेट निकाले। साइमन हार्मर ने 3 सफलताएं प्राप्त कीं। एक विकेट केशव महाराज के नाम रहा।
साउथ अफ्रीका ने पहली पारी के आधार पर 288 रन की बढ़त बना ली थी, लेकिन मेजबान टीम को फॉलोऑन नहीं दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में रयान रिकेल्टन (नाबाद 13) और एडेन मार्करम (नाबाद 12) बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरे। दिन की समाप्ति तक दोनों बल्लेबाजों ने अटूट साझेदारी की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story