खेल
IND vs SA गुवाहाटी टेस्ट: भारत को मिली टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी हार, 408 रन से जीती दक्षिण अफ्रीका
jantaserishta.com
26 Nov 2025 1:00 PM IST

x
गुवाहाटी: भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए टेस्ट में 408 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है। टेस्ट क्रिकेट में रनों के अंतर से भारत की यह अब तक की सबसे बड़ी हार है। भारतीय टीम को जीत के लिए 549 रन बनाना था। टीम 140 रन पर सिमट गई। इस हार के साथ ही भारत ने सीरीज 0-2 से गंवा दी है।
भारतीय टीम ने पांचवें दिन की शुरुआत 2 विकेट पर 27 रन से शुरू की थी। दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर सिमोन हार्मर के सामने भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह असफल साबित हुए। टीम ने निरंतर विकेट खोए और पूरी टीम 140 रन पर सिमट गई। रवींद्र जडेजा 87 गेंद पर 54 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।
दक्षिण अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने 37 रन देकर 6 विकेट लिए। केशव महाराज ने 2, मार्को जानसेन और सेनुरन मुथुसामी ने 1-1 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेनुरन मुथुसामी के 109 और मार्को जानसेन के 93 रन की बदौलत 489 रन बनाए थे। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए थे।
भारतीय टीम पहली पारी में 201 रन पर सिमट गई थी और 288 रन से पिछड़ी थी। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 6, सिमोन हार्मर ने 3 और केशव महाराज ने 1 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी 5 विकेट पर 260 रन बनाकर घोषित की थी और पहली पारी में मिले 288 रन की बढ़त के आधार पर भारत को 549 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम 140 पर सिमट गई और 408 रन के अंतर से टेस्ट क्रिकेट इतिहास की अपनी सबसे बड़ी हार गले लगा बैठी। कोलकाता टेस्ट 30 रन से जीतने वाली दक्षिण अफ्रीका ने इस रिकॉर्ड जीत के साथ सीरीज 0-2 से अपने नाम की।
Tagsगुवाहाटी टेस्टभारत को मिली टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी हारभारतटेस्ट क्रिकेटदक्षिण अफ्रीकाGuwahati Test: India suffers biggest Test defeatIndiaTest cricketSouth Africa
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





