खेल
आईएलटी20 के शुरुआती सीजन से पहले गल्फ जायंट्स ने जर्सी लॉन्च की
jantaserishta.com
2 Jan 2023 5:54 PM IST

x
दुबई (आईएएनएस)| अडानी स्पोर्ट्सलाइन के स्वामित्व वाली गल्फ जायंट्स ने सोमवार को दुबई, अबु धाबी और शारजाह में 13 जनवरी से 12 फरवरी तक होने वाली इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) के पहले सीजन के लिए अपनी जर्सी लॉन्च की। जेम्स विंस की कप्तानी वाली गल्फ जायंट्स यह जर्सी पहनेगी, जिस पर एक सुनहरा बाज है, जो संयुक्त अरब अमीरात का राष्ट्रीय पक्षी है। विंस इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे, जिसने 2019 में घर में अपना पहला वनडे विश्व कप जीता था।
वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग, पाकिस्तान सुपर लीग, न्यूजीलैंड की सुपर स्मैश और दक्षिण अफ्रीका की अब बंद हो चुकी मजांसी सुपर लीग में खेल चुके हैं। वह जायंट्स के लिए शिमरोन हेटमायर, रेहान अहमद, क्रिस जॉर्डन, डेविड विसे और टॉम बैंटन जैसे खिलाड़ियों के साथ टीम बनाएंगे, जहां एंडी फ्लावर मुख्य कोच हैं।
टीम ने स्थानीय प्रतिभा के रूप में अयान खान, संचित शर्मा, संयुक्त अरब अमीरात के कप्तान सीपी रिजवान और अश्वंथ वलथप्पा की सेवाएं भी हासिल की हैं। गल्फ जायंट्स 15 जनवरी को प्रतिष्ठित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में अबु धाबी नाइट राइडर्स के खिलाफ आईएलटी20 में अपने अभियान की शुरूआत करेंगे।
आईएलटी20 का सीधा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका की एसए20 लीग से होगा, जो जनवरी 2023 में होनी है। दोनों लीग तब संचालित होंगी, जब ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) शुरू होंगी।
गल्फ जायंट्स टीम: जेम्स विंस (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, क्रिस जॉर्डन, क्रिस लिन, टॉम बैंटन, डोमिनिक ड्रेक्स, डेविड विसे, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, कैस अहमद, रिचर्ड ग्लीसन, ओली पोप, रेहान अहमद, सीपी रिजवान, अयान अफजल खान, संचित शर्मा, और अश्वंथ वलथप्पा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





