गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 172 रनों का टारगेट, गिल शतक से चूके

दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को आईपीएल 15 के 10वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के शानदार अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए हैं। गुजरात की ओर से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। उन्होंने 46 गेंद खेलते हुए 6 चौके और 4 छक्के लगाए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 27 गेंद में 31 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने तीन विकेट झटके। खलील को दो विकेट मिला।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





