खेल

गुजरात टीम ने लॉन्च किया टीम एंथम... देखें VIDEO

Ritisha Jaiswal
25 March 2022 4:02 PM IST
गुजरात टीम ने लॉन्च किया टीम एंथम... देखें VIDEO
x
गुजरात टाइटन्स (GUJARAT TITANS) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में अपनी शुरुआत से पहले अपना थीम सॉग 'आवा दे' जारी किया है.

गुजरात टाइटन्स (GUJARAT TITANS) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में अपनी शुरुआत से पहले अपना थीम सॉग 'आवा दे' जारी किया है. डब शर्मा द्वारा रचित और गुजराती लोक कलाकार आदित्य गढ़वी द्वारा गाया गया, यह गीत गुजराती संस्कृति और टीम की महत्वाकांक्षा के तत्वों को जोड़ता हुआ दिखाई देता है. गाने की शुरुआत में ही स्वर्गीय श्री कवि नर्मद की प्रसिद्ध पंक्तियों जय जय गरवी गुजरात से होती है. इस बाद 'आवा दे' शब्द का मतलब सभी को टीम निमंत्रण भेज रही है और चुनौति स्वीकार करने के लिए तैयार है.

गीत को बनाने वाले लोगों को पूरा विश्ववास है कि यह गाना लोगों के दिलों में अपनी छाप जरूर छोड़ेगा. गुजराती लोक कलाकार आदित्य गढ़वी ने कहा "जब मुझे गुजरात टाइटन्स के लिए यह गान गाना था, तो मुझे पता था कि मुझे इसके माध्यम से गुजरात की ऊर्जा, चरित्र और पहचान को बताना होगा. मैंने एक धुन चुनी जो राज्य की पहचान को दुनिया के सामने ला सके. मुझे बहुत खुशी है कि गुजरात टाइटंस में सभी ने इसे पसंद किया है. मुझे यकीन है कि जब यह स्टेडियम में खेला जाएगा, तो हर कोई एक साथ होव होव गाएगा और इससे गुजरात टाइटंस की टीम में जोश आएगा ".
इस गाने को लॉन्च करते ही सोशल मीडिया पर लोग इस खूब पसंद कर रहे हैं. आते ही गाने को कुछ ही मिनटों में हजारों लोगों देखा और पसंद भी किया है. आपको बता दें कि पहली बार गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल में खेलने जा रही है. इस बार 8 की जगह 10 टीमें खेलने वाली हैं. गुजरात और लखनऊ की दो नई टीमों को इस बार लीग का हिस्सा बनाया गया है. 10 टीमों को दो ग्रुप में बांट दिया गया है. इन दोनों नई टीमों को दो अलग अलग ग्रुप में रखा गया है.
गुजरात की टीम के खिलाड़ी- शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, अभिनव सदरंगानी, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, आर साई किशोर, डोमिनिक ड्रेक, जयंत यादव, विजय शंकर, दर्शन नलकांडे, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, गुरकीरत सिंह, रहमानुल्ला गुरबाज.






Next Story