खेल
विश्व कप क्वालीफायर के लिए ब्राजील की टीम में गुइलहर्मे अराना शामिल
jantaserishta.com
29 Sept 2023 10:22 AM IST

x
रियो डी जनेरियो: ब्राजीलियाई फुटबॉल परिसंघ ने बताया कि गुइलहर्मे अराना को वेनेजुएला और उरुग्वे के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफायर के लिए ब्राजील की टीम में शामिल किया गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 26 वर्षीय खिलाड़ी कैओ हेनरिक की जगह लेंगे, जो इंजरी के कारण बाहर हुए हैं।
वहीं, गंभीर चोट के कारण सर्जरी से उबरने के बाद अराना करीब एक साल बाद वापसी करने के लिए तैयार हैं। डिफेंडर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "मुझे विश्व कप से चूकने की निराशा से उबरना था लेकिन मैं पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर वापस आया हूं।" ब्राजील 12 अक्टूबर को कुइआबा में वेनेजुएला से और पांच दिन बाद मोंटेवीडियो में उरुग्वे के खिलाफ मैच खेलेगा। ब्राजील ने विश्व कप 2026 के लिए अपने क्वालीफाइंग अभियान की शुरुआत इस महीने की शुरुआत में बोलीविया पर 5-1 की घरेलू जीत और पेरू पर 1-0 की जीत के साथ की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





