खेल
GT vs SRH IPL 2022 Live: गुजरात की बल्लेबाजी शुरू, वेड -गिल क्रीज पर
Ritisha Jaiswal
11 April 2022 7:49 PM IST

x
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 21वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है।
GT vs SRH IPL 2022 Live: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 21वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया। इस मैच में गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और इस टीम ने एक ओवर में 17 रन बना लिए हैं।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लाकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकांडे।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (सी), राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), एडेन मार्कराम, शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसेन, उमरान मलिक, टी नटराजन।
Next Story





