खेल

GT vs SRH IPL 2022 Live: गुजरात को लगा तीसरा झटका , मैथ्यू वेड हुए आउट

Ritisha Jaiswal
11 April 2022 8:24 PM IST
GT vs SRH IPL 2022 Live: गुजरात को लगा तीसरा झटका ,  मैथ्यू वेड हुए आउट
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 21वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है।

GT vs SRH IPL 2022 Live: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 21वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है।इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 21वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है।इस मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया। इस मैच में गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और इस टीम ने 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं।

गुजरात की पारी, तीन विकेट गिरे
गुजरात की तरफ से पारी की शुरुआत करने शुभमन गिल और मैथ्यू वेड उतरे, लेकिन गिल ने अपना विकेट 7 रन के स्कोर पर गंवा दिया। भुवी की गेंद पर गिल का कैच राहुल त्रिपाठी ने लपक गिया। गुजरात का दूसरा विकेट साई सुदर्शन के तौर पर गिरा जिन्हें टी नटराजन ने 11 रन पर कप्तान केन के हाथों कैच करवा दिया। मैथ्यू वेड ने टीम के लिए 19 रन की पारी खेली, लेकिन उमरान मलिक ने उन्हें अपना शिकार बनाया और पगबाधा आउट कर दिया।


Next Story