खेल
GT vs PBKS IPL 2022 Live: पंजाब को लगा तीसरा झटका , धवन हुए आउट
Ritisha Jaiswal
8 April 2022 3:05 PM GMT
![GT vs PBKS IPL 2022 Live: पंजाब को लगा तीसरा झटका , धवन हुए आउट GT vs PBKS IPL 2022 Live: पंजाब को लगा तीसरा झटका , धवन हुए आउट](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/08/1580277-dhawan.webp)
x
आइपीएल 2022 के 16वें लीग मैच में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर पंजाब किंग्स के साथ हो रहा है
GT vs PBKS IPL 2022 Live: आइपीएल 2022 के 16वें लीग मैच में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर पंजाब किंग्स के साथ हो रहा है। इस मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पंजाब के कप्तान मयंक ने धवन के साथ पारी की शुरुआत की और दोनों के बीच सिर्फ 11 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद मयंक ने 5 रन पर अपना विकेट गंवा दिया और उन्हें हार्दिक पांड्या ने राशिद खान के हाथों कैच करवा दिया। जानी बेयरस्टो का ये इस सीजन का पहला मैच था, लेकिन उनकी शुरुआत खराब रही और उन्होंने लाकी फर्ग्यूसन की गेंद पर 8 रन पर तेवतिया के हाथ में अपना कैच थमा दिया। धवन ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन की पारी खेली और चार चौके लगाए। उन्हें राशिद खान ने मैथ्यू वेड की गेंद पर आउट करवा दिया।
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)
Ritisha Jaiswal
Next Story